रामपुर, फरवरी 27 -- जिले में मेडिकल कालेज की मांग को लेकर व्यापारी नेता संदीप अग्रवाल सोनी ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की आवाज से रामपुर में मेडिकल कालेज स्वीकृत तो हुआ मगर आज तक उसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। व्यापारी समाज लंबे समय से मेडिकल कालेज बनाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि मेडिकल कालेज के अभाव में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर साबित हो रही हैं। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी हो रही है। इससे हर दिन मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में विशेषज्ञ न होने से गंभीर रोगों का उपचार नहीं हो पा रहा है। इससे मरीजों को रामपुर से दूसरी जगह रेफर कर दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.