सहारनपुर, मार्च 14 -- देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी सेवा ट्रस्ट चेयरमैन पंडित सतेंद्र शर्मा ने गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। डिप्टी सीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन पंडित सतेंद्र शर्मा ने लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क को सीधी कराए जाने, फ्लाईओवर के ऊपर एवं नीचे पथ प्रकाश व्यवस्था कराए जाने, नगर के चौक चोराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की। सुशील चौधरी, रजत शर्मा, डा. विशाल, डा. गगन और धनंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...