लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री धीरज बाजपेई ने अपने कई साथियों के साथ लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती किए जाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र उप मुख्यमंत्री को सौंपा। धीरज बाजपेई ने कहा कि जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ के न होने से मरीजों को इलाज के लिए अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने बताया कि इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनमोल पांडे, विवेक राजपूत, शिव करण मिश्रा, शिवम साहनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.