भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर जगदीशपुर और नाथनगर अंचल का कैंप कार्यालय नगर निगम क्षेत्र में खोलने कि मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के लोगों को अंचल से जुड़े कार्यों के समाधान के लिए दूर स्थित कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। यदि नगर निगम कार्यालय या आसपास दोनों अंचलों के कैम्प कार्यालय खुल जाएं तो लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...