लखीसराय, मार्च 20 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार के विकास की दिशा और तस्वीर दोनों बदल दी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करने की अपील की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले लगभग 50 वर्षों से सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं और आज राज्य के 28वें जिले में समृद्धि यात्रा के तहत कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि पहले कजरा आने के लिए केवल ट्रेन ही एकमात्र साधन था, लेकिन अब सड़कों के व्यापक जाल से आवागमन काफी आसान हो गया है। सम्राट चौधरी ने बताया कि पहले बिहार में करीब 4 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.