वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) एवं राष्ट्रीय सेवा भारती उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों और छात्रों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए उनका आभार जताया। प्रतिनिधियों ने यूपीएमएससीएल से चिकित्सालयों को मिलने वाली दवाओं की मात्रा बढ़ाने, छात्रावासों की स्थिति सुधारने और न्यूनतम मानक तय करने तथा प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी बनाने की मांग रखी। बीएचयू के आरबीएसके और यूपी कॉक्लियर इंप्लांट के लिए भी सहमति बनी। प्रतिनिधियों में डॉ. विशम्भर सिंह, डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ. भूपिंदर, डॉ. अमित, डॉ. कपिल, डॉ. राजेश, डॉ. विनोद, डॉ. आरती लालचंदानी और डॉ. कमला, डॉ. जयराम मौजू...