शामली, मई 20 -- थानाभवन। युवा जन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आसिफ ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों को सामान्य बीमारी के उपचार के लिए भी दूर-दराज क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे समय और धन की हानि के साथ आपात स्थिति में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। समिति ने क्षेत्र में जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज मसावी में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालय में करीब 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि पूरे विद्यालय में केवल एक शिक्षक, जो प्रधानाचार्य हैं...