लखनऊ, जून 23 -- अलीगंज सेक्टर-डी स्थित चार मंजिला इमारत में हुई भीषण अग्निकांड की हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले छात्रों की अंत्येष्टि में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह व भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आलगबाग स्थित बैकुंठ धाम में दिवंगत छात्र सुखमनी सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए। इसके बाद वे पिपरा घाट पहुंचे, जहां दिवंगत छात्रा अनुच्छा राय के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों का ढांढस बंधाया। फिर उपमुख्यमंत्री के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह व महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम पहुंचे।...