डिप्टी सीएम ने शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय के चेक दिए
लखनऊ, मई 5 -- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा और बढ़े हुए मानदेय के 18 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षामित्र को परिवार का सदस्य मानते हुए किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर साथ देने का आश्वासन दिया। सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के साथ कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी है। रिवर बैंक कालोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्र वह प्रथम व्यक्ति है, वह सुबह स्कूल पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधन और उसके संचालन का आगाज करता है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव ने बताया कि मानदेय बढ़ने से शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.