डिप्टी सीएम ने ली स्वाइन फ्लू को लेकर बैठक, आइसोलेशन वार्ड तैयार
बिजनौर, अगस्त 30 -- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार सुबह वीसी के दौरान एच1एन1/फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में प्राचार्य ने जहां मेडिकल अस्पताल में फ्लू आइसोलेशन वार्ड तैयार करा दिया है, वहीं जरूरी दवाओं के अलावा प्रयोगशाला जांच के लिए किट व अन्य सामान की डिमांड भेजी गई है।प्राचार्य डा. ललिता चौधरी ने बताया, कि डिप्टी सीएम के निर्देशों के क्रम में शनिवार को महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय, बिजनौर में सभी क्लीनिकल विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फ्लू से संबंधित मरीजों के उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट, दवा-ऑक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.