डिप्टी सीएम ने लखनऊ में किया पुस्तक का विमोचन
अमरोहा, जुलाई 20 -- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लखनऊ में आयोजित एक समारोह में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एसेंशियल्स पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक आणविक जीव विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं जीवन विज्ञान के विशेषज्ञों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लेखन नगर के मोहल्ला चौक निवासी डॉ. कृति श्रीनेत, डॉ. रिदिन सक्सेना, डॉ. सुनील कुमार राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। पुस्तक में आणविक जीवविज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ जीन नियमन, एपिजेनेटिक्स, आणविक आनुवंशिकी, जैव प्रौद्योगिकी, जीनोमिक्स तथा सिस्टम्स बायोलॉजी जैसे आधुनिक विषयों का सरल एवं वैज्ञानिक विवरण प्रस्तुत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.