लखनऊ, जुलाई 20 -- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कैसरबाग स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी पंजीकरण, आयुष्मान भारत योजना, दवा वितरण, मरीजों को मिल रही सुविधाओं व अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। हाजिरी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए चिकित्सा ढांचे, इमरजेंसी सेवाओं और डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों की रजिस्टर से हाजिरी की मिलान की। डिप्टी सीएम के निरीक्षण की जानकारी पर सीएमओ डॉ. एनबी सिंह को मौके पर पहुंचे। गैरहाजिर डॉक्टर-कर्मचारिय...