लखनऊ, जनवरी 2 -- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों को तत्काल राहत प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भी गरीबों को कंबल वितरित किए। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, सीपी अवस्थी, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र शुक्ला, मान सिंह, विनायक पांडेय, राजन वर्मा, महेंद्र राजपूत, मानस बाहरी, पार्षद गिरीश मिश्रा, श्रावण नायक, नरेंद्र पाल, सुधीर मिश्रा "बबलू", आशीष हितैषी, सुशील तिवारी, राजू गांधी, चरनजीत गांधी, पीयूष दीवान आदि का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.