डिप्टी सीएम ने किया जल जीवन मिशन की पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण
अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक के साथ ग्राम पंचायत जलालपुर कलां में पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से संवाद किया। परियोजना की जानकारी कर निर्देशित किया कि जो ओवरहेड टैंक बन रहे हैं, उनकी गुणवता बेहतर हो, रखरखाव भी अच्छा रहे। टेक्निकल ऑडिट व थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन की जानकारी भी की। उन्होंने जलकल परिसर में पौधरोपण करते हुए जल संचयन एवं संरक्षण की अपील भी की। वहीं निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिशासी अभियंता ने बताया कि उक्त योजना के कार्य जल जीवन मिशन फेज-3 के तहत कराए गए हैं, जो वर्ष 2025 में पूर्ण हो जाने के बाद अब ग्रामीणों को सुचारू रूप से क्लोरीनयुक्त पेयजल आपूर्ति प्रदान की जा रही है। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.