प्रयागराज, मार्च 14 -- नैनी के अरैल स्थित सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार में शनिवार को सम्राट अशोक पर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक महान के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उपमुख्यमंत्री ने परिसर में बोधिवृक्ष, स्तूप और भगवान बुद्ध की प्रतिमा सहित अन्य स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान तिसरण पंचशील का दान कराया गया। मुख्य आयकर आयुक्त सुवचन राम ने बुद्ध के धम्म को शांति और करुणा का मार्ग बताया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बौद्ध तीर्थस्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में रणजीत सिंह, डॉ जीएस शाक्य, विनोद विक्रम, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, डॉ अशोक रंजन, शशिकांत मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.