डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका
संभल, मई 26 -- भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ज्ञापन सौंपने जाने से पुलिस ने सोमवार को हिसामपुर क्षेत्र में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच करीब तीन घंटे तक गतिरोध बना रहा। बाद में उपजिलाधिकारी निधि पटेल के आश्वासन पर संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंप दिया। संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बैटरी ई-रिक्शा से हिसामपुर से संभल के लिए रवाना हुए थे। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना था। जिला अध्यक्ष कामेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि हिसामपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार और नखासा थाने के क्राइम निरीक्षक सत्य विजय सिंह ने भारी पुलिस बल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.