प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। फाफामऊ के शांतिपुरम में एक सड़क बनाने के लिए चार साल से गुहार लगा रहे हैं। सड़क की मरम्मत के लिए शिव प्रकाश मौर्य ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की। डिप्टी सीएम ने बीते 19 जनवरी को एक पत्र जिलाधिकारी को भेजा। सड़क मरम्मत के लिए जिलाधिकारी ने डिप्टी सीएम का पत्र नगर आयुक्त को भेज दिया। सड़क मरम्मत के लिए गुहार लगा रहे शिवप्रकाश मौर्य ने नगर आयुक्त से सड़क मरम्मत की मांग की। शिवप्रकाश को एक बार फिर आश्वासन मिला, जैसे चार साल से मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...