भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सोमवार सुबह डिप्टी सीएम के शहर में निकलने से पूर्व ही नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा। तिलकामांझी चौक से लेकर हटिया रोड, पुलिस लाइन रोड, बूढ़ानाथ रोड, पटल बाबू रोड, डिक्सन मोड़ और स्टेशन चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण शाखा के वरीय प्रभारी सह नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमित तौर पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है। सोमवार को भी यह अभियान चलाया गया था, पर इस दौरान जुर्माना की कार्रवाई नहीं की गई। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर वहां से हटाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...