कौशाम्बी, मई 7 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय मंझनपुर में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सुंदरकांड का पाठ कराते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान प्रसाद वितरण के बाद पार्टी कार्यकताओं को भोजन भी कराया गया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुंदरकांड का पाठ कर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करने की कामना करते हुए कहा कि गरीब, किसान, पिछड़ों, महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाले हम सबके अभिभावक प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मौके पर सभी जिला पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण, मोर्चा जिलाध्यक्षगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मनाया गया उप मु...