कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी का सपाइयों ने जवाब दिया है। सपा के नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने मंगलवार को नवीन मार्केट कार्यालय में बैठक कर कहा कि बृजेश पाठक भाजपा का गिरता जनाधार देखकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। वह अपनी खीझ मिटा रहे हैं। उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। दरअसल, अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश में महिलाओं की चिंताजनक स्थिति पर सवाल उठाए थे। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा था कि '100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज पर चली'। फजल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से भारत की जनता गैस की किल्लत से परेशान है। गैस के लिए झगड़े हो रहे हैं। कॉपी-किताबें मनमानी दरों पर बेची जा रही हैं। यही जनता पीडीए के साथ मिलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.