अयोध्या, फरवरी 1 -- अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं के बीच झड़प और धक्का‑मुक्की का मामला सामने आया। यह घटना तब हुई जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में मौजूद थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें नेताओं के आपस में टकराने और हाथापाई करते हुए दिख रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये मामला गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू की माता के शांति भोज कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम के सामने ही भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह और नेता सच्चिदानंद पांडेय के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों नेता सार्वजनिक रूप से धक्का-मुक्की करने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख डिप्टी सीएम के सिक्योरिटी गार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.