डिप्टी सीएम की बैठक से सर्किट हाउस का आधुनिक सभागार शुरू
कानपुर, जून 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सर्किट हाउस में नवनिर्मित आधुनिक सभागार में पहली बैठक कर उसका औपचारिक शुभारंभ कर दिया। करीब एक वर्ष पहले तैयार हुए इस अत्याधुनिक सभागार में पहली बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। लंबे समय से इसके लोकार्पण का इंतजार किया जा रहा था। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सर्किट हाउस परिसर के आधुनिकीकरण पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके तहत प्रेसिडेंशियल सुइट, गवर्नर सुइट, पांच वीआईपी सुइट और 250 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक सभागार बनाया गया है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो बार सर्किट हाउस के प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहर चुके हैं, जबकि वीआईपी सुइटों का भी उपयोग विभिन्न विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जाता रहा है। नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.