बरेली, अप्रैल 26 -- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बैठक के दौरान शहर की चौपट बिजली व्यवस्था पर मुख्य अभियंता को फटकार लगाई थी। उन्होंने फोन न उठाने वाले अधिकारियों को शक्ति भवन अटैच कराने की सलाह देते हुए बिजली व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार को मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जेई, एसडीओ, एक्सईएन व अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि डिप्टी सीएम ने शहक की चौपट बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कई जेई व अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- ट्रिपिंग की आ रही शिकायतें, तत्काल लगाए रोक इसकी जांच कराने पर रामपुर बाग जेई, किला जेई के नाम सामने आए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.