कौशाम्बी, मार्च 7 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे लखनऊ से दो दिवसीय कौशाम्बी के दौरे के लिए निकल रहे थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए जोखिम उठाकर हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार दिया। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर जैसे ही कौशाम्बी पहुंची, उनके घर-परिवार और समर्थकों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में उनके सुरक्षित होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। उप मुख्यमंत्री के परिवार के लोगों और समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके सुरक्षित रहने की कामना करते हुए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। कई समर्थकों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना भी की। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर की तकनीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.