शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- जलालाबाद। विशिष्ट जनप्रतिनिधि के सुरक्षा काफिले को रोकने और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को जलालाबाद से मिर्जापुर जाते समय कोला मोड़ तिराहे से करीब 50 मीटर आगे कुछ लोगों ने सुनियोजित ढंग से सुरक्षा काफिले को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की और सड़क पर अवरोध उत्पन्न किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो सरकारी कार्य में भी बाधा डाली गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: संशोधित-कटिहार में प्रदर्शन : 23 उपद्रवी गिरफ्तार, 29 नामजद व 200 अज्ञात पर केस उपनिरीक्षक रीगल चौधरी की तहरीर ...