बरेली, दिसम्बर 1 -- मीरगंज। डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरहुरी में लगे आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी डॉ. विपुल कुमार कर्मचारियों के साथ मेला में आए मरीजों का परीक्षण करते मिले। डिप्टी सीएमओ ने पीएचसी परिसर में नियमित सफाई कराने और मरीजों का समुचित इलाज व आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर, संदीप कटियार, फुरकान अली, रचना रानी, विचित्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.