डिप्टी रजिस्ट्रार के आश्वासन पर अनशन खत्म
मिर्जापुर, अक्टूबर 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर अनियमित तरीके से मनोनीत करने के विरोध में गुरुवार को संघ के पहाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह ने भूख हड़ताल किया। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स लखनऊ कार्यालय पर क्रमिक अनशन की जानकारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स लखनऊ अविनाश सिंह एवं पुलिस प्रशासन ने प्रकरण के निस्तारण के लिए तीन दिन का समय लिया। साथ ही संघ के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र निर्गत किया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार के आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नियत समय के अंदर मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो पुनः क्रमिक अनशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले बीएसए,रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.