पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। हिटी बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में हुए हत्याकांड के बाद पूरनपुर के मृतक हर्षित मिश्रा के परिजनों को यहां शस्त्र लाइसेंस देने की संस्तुति की गई है। इसके लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आवेदन पत्र खुद पूरनपुर भिजवाया। ताकि औपचारिक प्रक्रिया करने के बाद परिजनों को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस का अनुमोदनन किया जाए।बीते 12 मार्च को बदायूं के सैजनी में एचपीसीएल प्लांट में हर्षित मिश्रा और और उनके उप महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पूरे मामले में परिजन लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। साथ ही अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंकित हैं। इसी क्रम में डीएम और एसपी ने बीते दिनों पूरनपुर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान मुआवजा और शस्त्र लाइसेंस देने के बारे में विचार विमर्श किया गया था। ...