धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद नगर निगम चुनाव में जीत के बाद वार्ड संख्या 7 के पार्षद से डिप्टी मेयर बने अरुण चौहान के सम्मान में उनके आवासीय कार्यालय पर बधाई देने वालों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। हर वर्ग और समाज के लोग पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। रविवार को झारखंड राज्य नोनिया चौहान महासभा के सदस्य नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अरुण चौहान को बधाई देने उनके आवासीय कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अरुण चौहान एवं उनके बड़े भाई हरेंद्र चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद चौहान समाज के गणमान्य लोगों ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है। लंबे समय के बाद समाज को ऐसा प्रतिनिधित्व मिला है, जिसने न सिर्फ लोयाबाद बल्कि पूरे झारखंड में समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.