आदित्यपुर, मार्च 17 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद का चुनाव संपन्न होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समर्थित प्रत्याशी अर्चना सिंह ने 20 पार्षदों के समर्थन का दावा करते हुए पुनः चुनाव कराने की मांग की और अधिकारियों पर दबाव बनाया। बताया गया कि डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होने के बाद पहले शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण पूरी हुई। लेकिन इसके बाद कुछ पार्षदों ने परिणाम को लेकर आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी पहुंचे और पार्षदों से जानकारी ली। चंपाई सोरेन ने कहा कि यदि पार्षदों ने किसी को वोट दिया है तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि वोट कहां गया। उन्होंने बैलेट पेपर की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बैलेट पेपर छपे नहीं थे, बल्कि...