गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह मेयर पर फैसला होने के बाद अब डिप्टी मेयर के लिए सियासी सरगर्मी चरम पर है। डिप्टी मेयर को नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद चुनेंगे। जिसके लिए कम से कम 19 पार्षदों की संख्या होनी चाहिए। ऐसे शहर में निर्वाचित वार्ड पार्षदों की कुल संख्या 36 है। इनमें से कोई एक पार्षद इस पद पर बैठेगा। जिला प्रशासन ने मेयर सहित सभी वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च तय किया है। यह समारोह समाहरणालय सभागार में होगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। इधर डिप्टी मेयर बनने के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। अभीतक मो. लल्लू, सुमित कुमार, शगुफ्ता प्रवीण, संजीव कुमार, दीपक यादव के अलावा कई नाम डिप्टी मेयर की रेस में सामने आ रहे थे। वहीं वार्ड नंबर चार से पार्षद बने कृष्णा साव के नाम की भी चर्चा एकाएक सियासी फि...