रांची, फरवरी 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची नगर निगम में भाजपा ने मेयर की सीट तो जीत ली, लेकिन पार्टी के लिए डिप्टी मेयर का पद पाना आसान नहीं होगा। भाजपा के भीतर अब तक वार्ड चुनाव जीतने वालों में पार्षद सुनील यादव, प्रदीप कुमार, सुचिता रानी राय, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार ने दावेदारी की है। पार्टी के अनुसार, भाजपा से जुड़े तकरीबन 20 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। हालांकि पार्टी से जुड़े कई पुराने दिग्गज पार्षद चुनाव हार गए हैं। ऐसे में तय है कि नए पार्षदों पर ही भाजपा दांव खेलेगी। चुनाव में 19 आदिवासी व अल्पसंख्यक समाज से भी नौ पार्षद निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में इनके समर्थन पाने की चुनौती भी भाजपा के पास होगी। कांग्रेस समर्थक पार्षदों की भी संख्या रांची में महानगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी जीत दर्ज की है। पार्टी का दावा ह...