गिरडीह, मार्च 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में डिप्टी मेयर कौन होगा। वार्ड पार्षदों के साथ दावेदार खासे बेचैन हैं। दावेदार इसलिए बेचैन हैं कि मान-मनौव्वल पर भी पार्षदों का समर्थक उसके साथ खुलकर आएंगे या फिर जादुई आंकड़े से वह पीछे रह जाएंगे। दूसरी ओर पार्षदों में भी ऐसी खलबलाहट है कि उनका समर्थन बहुमतवाले पार्षदों के साथ हो। हालांकि डिप्टी मेयर को लेकर तीन कोणीय मुकाबला दिखने लगा है। इससे पहले 07 से अधिक दावेदारों के नाम सामने आ रहे थे। शुक्रवार को यह मुकाबला तीन आंतरिक कोणों की ओर मुड़ता दिख रहा है। फिलहाल डिप्टी मेयर कौन बनेगा। इससे 16 मार्च को तस्वीर साफ होगी। जिला प्रशासन ने डिप्टी मेयर चुनाव और निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ समारोह 16 मार्च को तय किया है। दावेदारों ने डिप्टी मेयर के लिए अपने आंकड़े बहुमत के करीब बताया है। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.