पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड-5 से नवनिर्वाचित पार्षद नीरा देवी के नेतृत्व में शुक्रवार को वार्ड पार्षदों की हुई अनौपचारिक बैठक में मनोज कुमार सिंह को निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचन की पहल की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्षद शामिल हुए और मनोज सिंह को डिप्टी मेयर पद के लिए समर्थन देने पर प्रारंभिक तौर पर सहमति जताई। नगर निगम आम चुनाव में मतदान से पहले तीन वार्ड पार्षद यथा नीरा देवी, मनोज सिंह और लाल बाबू निर्विरोध चुने गए हैं। नीरा देवी ने भी डिप्टी मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी को आगे बढ़ाई थी परंतु शुक्रवार को बैठक के बाद उन्होंने मनोज सिंह को समर्थन देने पर सहमति जता दी है। इससे मनोज सिंह की दावेदारी मजबूत बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.