डिप्टी डायरेक्टर पंचायतीराज अमरजीत सिंह ने किया तीन गांवों का निरीक्षण
अमरोहा, जुलाई 7 -- अमरोहा, संवाददाता। मेरठ जनपद के डिप्टी डायरेक्टर पंचायतीराज अमरजीत सिंह सोमवार को अमरोहा पहुंचे। उन्होंने कैलसा, जमना खास और अटैरना गांव का निरीक्षण किया। यहां पर लाइब्रेरी, सचिवालय, आरओ प्लांट और आरआरसी का निरीक्षण किया। इस दौरान जो कमियां मिली उसमें सुधार करने के निर्देश संबंधित को दिए। जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उनमे तेजी लाने को चेताया। गांव की सफाई व्यवस्था भी परखी। इस दौरान डीपीआरओ नितिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: काम में लापरवाही पर डीपीआरओ का बड़ा एक्शन, तीन सफाईकर्मी निलंबित; एडीओ पर भी गिरी गाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.