मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- छपार के डिप्टी टोल मैनेजर अरविंद पांडेय की हत्या में एक आरोपी की जमानत याचिका को जिला जज की कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि छपार टोल पर डिप्टी टोल मैनेजर को टोलकर्मियो सें विवाद हो गया था। 18 सितम्बर 2025 की रात्रि में आरोपी आए और डिप्टी टोल मैनेजर के साथ मारपीट कर उसका कार में डालकर अपहरण कर ले गए। आरोपियों ने रास्ते में डिप्टी टोल मैनेजर की हत्या करने के पश्चात शव को जानी नहर के किनारे फेंक दिया था। छपार पुलिस ने आरोपी शेखर व प्रदीप को गिरफ्तार कर कार के साथ शव को बरामद किया था। इस मामले में आरोपी शुभम चौधरी उर्फ मनी निवासी मोहम्मदपुर रायसिंह थाना भौराकलां ने जमानत के अपने अधिवक्ता के जरिये प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी के जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.