गौरीगंज, अप्रैल 3 -- अमेठी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों तथा रेडक्रास सोसाइटी के लोगों ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर बनी मानसी का स्वागत किया। गुरुवार की देर शाम जगदीशपुर की मानसी सिंह अपनी माता-पिता के साथ सीएचसी अमेठी पहुंची। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव धीरेंद्र सिंह व समिति के सदस्यों ने मानसी का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह व स्टाफ नर्स आदि ने बुके भेंट कर मानसी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन मान सिंह की पुत्री मानसी सिंह यूपीएससी में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुई हैं। यह उन लोगों के लिए गर्व की बात है। मानसी सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। मनोज पटेल, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.