अलीगढ़, मार्च 1 -- अलीगढ़। जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर देव दर्शन सिंह को जेलर के पद पर पदोन्नति किया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। देव दर्शन सिंह जुलाई 2023 से जिला कारागार में तैनात हैं। इससे पहले वह गोरखपुर, फतेहपुर व लखनऊ में सेवाएं दे चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...