बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- डिप्टी कलेक्टर बनाये गये तीन अंचलों के प्रभारी डीसीएलआर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर शेखपुरा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत ललन कुमार भारती को जिले के तीन अंचलों का डीसीएलआर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी जिला में डीसीएलआर के पद पर मृत्युंजय कुमार कार्यरत हैं। सरकार के इस आदेश के बाद जिला में अब दो डीसीएलआर हो जाएंगे। मृत्युंजय कुमार के पास शेखपुरा, शेखोपुरसराय व घाटकुसुम्भा और ललन कुमार भारती के पास अरियरी, बरबीघा व चेवाड़ा अंचल की जिम्मेवार होगी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- नौ वरीय उपसमाहर्ता को डीसीएलआर का अतिरिक्त अधिकार मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...