नई दिल्ली, जनवरी 2 -- रिश्वत खोरी के मामले में शुक्रवार को सीबीआई टीम ने सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर व आईआरएस अधिकारी प्रभा भंडारी के फ्लैट का ताला तोड़कर तलाशी ली। चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में 30 लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपए नगद मिले हैं। इसके साथ ही कई जरूरी कागजात भी टीम ने कब्जे में लिए हैं। शहर में बुधवार को सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर व आईआरएस अधिकारी प्रभा भंडारी को 70 लाख की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही सीबीआई टीम शहर में डेरा जमाए है। सीबीआई टीम को उनके नमो होम्स स्थित फ्लैट नंबर ए-311 की तलाशी लेनी थी। सूत्रों की मानें तो डिप्टी कमिश्नर ने चॉबी देने से इनकार कर दिया। इसपर टीम ने मैकेनिक बुलवाकर उनके फ्लैट का लॉक तुड़वाया। चार घंटे तक सीबीआई की टीम ने...