डिप्टी कमिश्नर जीएसटी ने हाईवे निर्माण कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा
हाथरस, मई 15 -- सिकंदराराऊ। कारोबार में जीएसटी की हेरा फेरी करने की शिकायत को लेकर डिप्टी कमिश्नर मथुरा ने गुरुवार की दोपहर कानपुर हाईवे का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था बृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कम्पनी के स्थानीय ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ऑफिस पर किसी भी कर्मचारी के नहीं मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर अधिकारी ले गए। जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर जीएसटी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ स्थानीय राधा नगर कॉलोनी पर पहुंचे। यहां मौजूद बृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कम्पनी के ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान वहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं मिला तो सिक्योरिटी गार्ड को अपनी गाड़ी में बैठकर अधिकारी पूछताछ के बाद उसको अपने साथ ले गये। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर जीएसटी दीपक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत को लेकर मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.