हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। मथुरा जिले में तैनात डिप्टी कमिश्नर के छोटे भाई ने घर में हंसिया से अपना पेट फाड़कर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार गांव में अपनी माता गोमती के साथ रहता था। चचेरे भाई हीरालाल ने बताया कि विजय कुमार के बड़े भाई रामेंद्र मथुरा में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की रात में गोमती ने हीरालाल के घर जाकर बताया कि उसका छोटा पुत्र विजय छत से कूदने की धमकी दे रहा है। जब गोमती घर वापस आईं तो देखा कि उसके पुत्र विजय ने हंसिया से अपना पेट फाड़ लिया। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के लिए रेफर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.