अयोध्या, अप्रैल 3 -- जाना बाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाना मयंदीपुर निवासी रामचरित्र वर्मा के पुत्र संदीप कुमार सिंह पटेल का चयन डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर हुआ हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है और लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय ग्रेजुएट किया था। संदीप का अपनादल के प्रदेशीय नेता प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष अपनादल अरविंद पटेल, बसपा नेता रविंद्र भारती, सुरजीत यादव, सुरेंद्र वर्मा, मनीष तिवारी, प्रेम वर्मा, अर्जुन यादव, शेर बहादुर शेर, धर्मवीर वर्मा, हरिराम, विवेकानंद वर्मा, नरेंद्र वर्मा, कन्हैयालाल यादव, शिवराम वर्मा, युवराज पटेल, विकास प्रजापति, अनुभव सिंह विक्रम व अन्य ने ढोल-नगाड़े संग माला पहनाकर स्वगत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...