भागलपुर, जनवरी 7 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । ललमटिया थाना क्षेत्र के पासीटोला निवासी मृत डिप्टी कमांडेंट की बहन ज्योति भारती ने न्याय की गुहार लेकर डीजीपी और स्थानीय आईजी से मिलकर घटना की सत्यता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ज्योति भारती और उनकी बहन रजनी भारती घटना की लेकर डीजीपी से मिलीं। उन्होंने बताया कि डीजीपी ने बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके से ही भागलपुर आईजी को फोन कर मामले की जानकारी ली और पूर्व थानेदार पर आवश्यक जांच कर बर्खास्तगी की कार्रवाई करने को कहा। पीड़िता की बहन रजनी ने बताया कि डीजीपी ने उनकी बहन को पूर्व थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व उसे बर्खास्त कराने का आश्वासन दिया है। गौर हो कि डिप्टी कमांडेंट ने सुसाइड नोट में राजीव रंजन का नाम लिया है जिस आधार पर उनपर पंजाब के पटियाला में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.