जौनपुर, अप्रैल 2 -- चंदवक। क्षेत्र के खुज्झी मोड़ निवासी राजू मोदनवाल डिप्टी एसपी पद पर चयनित होने के बाद बुधवार को पहली बार घर पहुंचे तो पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और जोरदार नारों के बीच लोगों ने स्वागत किया। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। घर पहुंचते ही मां और बहन भावुक होकर गले लग गईं। माता-पिता, बहन, बहनोई, चाचा समेत पूरे परिवार और रिश्तेदारों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। इस दौरान राजू मोदनवाल ने कहा कि भगवान हमें इतनी शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें कि मैं अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभा सकूं। युवा पीढ़ी के लिए संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी लक्ष्य तय करें, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ हासिल करने का प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और परिवार को...