सिद्धार्थ, अप्रैल 18 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। तेल कंपनियों के डिपो द्वारा जिले में पिछले चार दिनों से सप्लाई घटा दिए जाने से डीजल-पेट्रोल का संकट खड़ा हो गया है। कई पंप ड्राई पड़े हैं। जिन पर तेल की उपलब्धता है वहां पर भराने वालों को लाइन लगानी पड़ रही है। मारामारी की स्थित से निपटने के लिए पंप मालिकों ने तेल देने की लिमिट तय कर दी है। बाइक में दो सौ, पेट्रोल कार को एक हजार व डीजल वालों को दो हजार का ही तेल दिया जा रहा है।जिले में डीजल-पेट्रोल की क्राइसिस का दौर चार दिन पहले से ही शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- डीजल-पेट्रोल के लिए हाहाकार, वाहनों का चक्का जाम शुरू कंपनियों के डिपो से तेल न मिलने की वजह से कई पंप ड्राई हो गए। कुछ पर तेल मौजूद रहा इससे वहां पर लंबी कतारें लग गईं। हर कोई पहले पाने के चक्कर में धक्का-मुक्की करता नजर आ रह...