डिपो बस की गन्ने के टैक्टर ट्राले से टक्कर, बस चालक घायल
बिजनौर, अप्रैल 2 -- नांगल सोती। गांव कामराजपुर में रोडवेज बस ने गन्ने के ट्रैक्टर ट्राले में टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक मनोज कुमार घायल हो गया। बुधवार रात बिजनौर डिपो की एक रोडवेज बस हरचंदपुर की ओर से चंदक की दिशा में जा रही थी। बस गांव हरचंदपुर निवासी मनोज कुमार चला रहा था। नांगल-चंदक मार्ग पर गांव कामराजपुर में बस ने सामने से आ रहे एक गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक मनोज कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से चालक को बिजनौर अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.