फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में संभावित आपात स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने डिपो के माध्यम से केरोसिन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार की ओर से करीब आठ लाख लीटर केरोसिन खरीदने की योजना बनाई गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर डिपो के माध्यम से लोगों को राहत दी जा सके। दरअसल कुछ वर्ष पहले हरियाणा सरकार ने राज्य को केरोसिन मुक्त प्रदेश घोषित कर दिया था। उस समय उज्ज्वला योजना और एलपीजी कनेक्शन के बढ़ते उपयोग को देखते हुए डिपो पर केरोसिन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों और गैस की किल्लत को देखते हुए सरकार ने फिर से इसकी व्यवस्था करने की योजना बनाई है। सूत्रों के अनुसार यदि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा आती है या लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी होती है, तो डिपो के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.