गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में डिपो के बाहर खड़े ट्रक से करीब एक लाख रुपये की अंग्रेजी शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए कार पर बाइक का नंबर प्लेट लगा रखा था और देर रात वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। संतकबीरनगर जिले के मगहर निवासी राहुल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल को कानपुर देहात से 305 पेटी विदेशी शराब लेकर ट्रक गोरखपुर के लिए चला था। 7 अप्रैल को ट्रक गोरखनाथ क्षेत्र स्थित डिपो पर पहुंचा। कागजात जमा करने के बाद ट्रक को डिपो के बाहर खड़ा कर दिया गया था। देर रात एक अल्टो कार से पहुंचे चोरों ने ट्रक के ऊपर ढके त्रिपाल को काट दिया और उसमें से 13 पेटी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.