डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
धनबाद, अक्टूबर 30 -- डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह की टीम डीएनएस नव ऊर्जा ने झरिया की भूमिगत आग और खतरनाक मीथेन गैस समस्या का वैज्ञानिक समाधान खोजकर राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के ग्रैंड फिनाले में इस स्कूल ने देश की शीर्ष 10 टीमों में जगह बनाकर राष्ट्रीय पुरस्कार एक लाख रुपए अपने नाम किया है। नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने स्कूल के छात्रों को यह पुरस्कार सौंपा। गिनीज बुक में दर्ज इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र उत्कृष्ट पॉल (टीम लीडर), लकी कुमार, आर्यन राज सिंह, गौरव कुमार रवानी और जागृति ने मीथेन को सीएनजी व विद्युत ऊर्जा में बदलने का अनूठा मॉडल पेश किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बायो ब्रिकेट म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.